फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर: सुसाइड प्वाइंट पर सेल्फी लेते खाई में गिरी महिला पर्यटक की मौत

Fri, 11 Mar 2022 08:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)

सार

राहुल पोधार निवासी कोलकाता अपने परिवार सहित किन्नौर जिले में घूमने आए थे। उनकी पत्नी जयिता दास भी साथ थीं। जयिता दास का सेल्फी लेते समय पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में जा गिरी। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सुसाइट प्वाइंट- फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेल्फी लेते समय एक महिला सैलानी की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा किन्नौर जिले की रोघी पंचायत के नजदीक सुसाइट प्वाइंट पर शुक्रवार को पेश आया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। आगामी जांच शुरू कर दी है।   

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक राहुल पोधार निवासी कोलकाता अपने परिवार सहित किन्नौर जिले में घूमने आए थे। उनकी पत्नी जयिता दास भी साथ थीं। जयिता दास का सेल्फी लेते समय पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में जा गिरी। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद शव खाई से निकाला। किन्नौर के पुलिस अधीक्षक अशोक रतन ने पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें