फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना त्यागपत्र चुनाव लड़ने वाली महिला कर्मचारी बर्खास्त

Mon, 01 Feb 2021 06:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
विज्ञापन
सस्पेंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिना त्यागपत्र दिए पंचायत चुनाव लड़ने और पिछले कई महीनों से ड्यूटी पर न आने पर स्वास्थ्य विभाग ने बीएमओ कार्यालय अंब की एक कर्मचारी की सेवाएं बर्खास्त कर दी हैं। बताया जा रहा है कि उक्त महिला कर्मचारी बीएमओ कार्यालय में टीबी विभाग में सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर के पद पर तैनात थीं। महिला कर्मी पिछले करीब चार महीनों से ड्यूटी से गैरहाजिर थीं। उन्होंने बिना त्यागपत्र दिए पंचायत प्रधान पद का चुनाव भी लड़ा था। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने महिला कर्मचारी को कई बार कारण बताओ नोटिस जारी किए, लेकिन महिला कर्मचारी ने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। चुनाव लड़ने से पहले महिला कर्मी ने विभागीय नियमों का पालन नहीं किया। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। उधर, सीएमओ डॉ. रमन कुमार शर्मा ने कहा कि उक्त महिला कर्मी को बर्खास्त कर दिया गया है। इस बारे में संबंधित बीएमओ को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें