फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई के लिए एक वेबसाइट से जुड़ेंगे निजी, सरकारी स्कूल

Wed, 14 Oct 2020 09:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना काल में सूबे के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूल एक लिए विशेष वेबसाइट बनेगी। जिसमें सभी स्कूल आपस में जुडे़ंगे। वेबसाइट में स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों और शिक्षकों का डाटा मौजूद रहेगा। ऑनलाइन शिक्षकों के साथ संवाद की व्यवस्था भी होगी। मंडी जिले में ट्रायल के तौर पर 877 सरकारी और निजी स्कूलों को इससे जोड़ा गया है। बुधवार को शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने मंडी के रिवालसर के धार में सामाजिक संचार एवं शिक्षा समिति की ओर से करवाए गए कार्यक्रम में यह जानकारी दी।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने कहा कि समिति की ओर से तैयार किया गया सिस्टम संस्कृत भाषा में है, इसे हैक नहीं किया जा सकता। दुनिया के विकसित देशों में मातृ भाषा पहले पढ़ाई जाती है उसके बाद अन्य भाषाएं पढ़ाई जाती हैं। उन्होंने आह्वान किया कि मातृ भाषा के प्रयोग पर विशेष बल दिया जाना चाहिए। दूसरी भाषाओं का ज्ञान भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कोरोना से बचाव बारे भी लोगों को जागरूक किया और इस मौके पर उपस्थित जनसमूह को कोरोना से बचाव और सावधानियों का पालन करने बारे शपथ भी दिलाई। 

शिक्षा नीति लागू करने वाला हिमाचल पहला राज्य 
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय शिक्षा नीति को को लागू करने वाले देश का पहला राज्य है। प्रदेश सरकार सभी क्षेत्रों में शिक्षा के सुदृढ़ीकरण पर विशेष बल दे रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए ऑनलाइन शिक्षा व्यवस्था की दिशा में भी बेहतरीन कार्य किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें