फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे किया जाम

Mon, 14 Sep 2020 01:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर (मंडी)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर के हराबाग में पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर ग्रामीणों ने ट्रैफिक जाम कर दिया। गांव के लोग हराबाग निवासी मोहित की सड़क हादसे में हुई मौत के लिए एनएचएआई को दोषी बता रहे हैं। आरोप है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़े गड्ढों की वजह से मोहित हादसे का शिकार हुआ है। लेकिन उसके बाद से किसी भी अधिकारी ने परिवार से मिलकर हाल जानने की कोशिश नहीं की।

विज्ञापन


गांव के लोगों ने सोमवार को एनएचएआई के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए ट्रैफिक जाम कर दिया। मृतक के परिजन और ग्रामीण सड़क पर बैठ गए। इस दौरान हाईवे के दोनों और जाम की स्थिति बन गई। हालात को काबू करने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है। ग्रामीणों की मांग है कि एनएचएआई के अधिकारी मौके पर आकर बातचीत करें और सड़क की हालत सुधारें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें