पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा ने कहा कि दोनों वाहनों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि लोग मौसम को देखते हुए ही यात्रा करें।
बरसात शुरू होते ही ग्रांफू-काजा हाईवे-505 में जगह-जगह भूस्खलन का दौर जारी है। ग्रांफू-काजा मार्ग में आने वाले एक नाले में भूस्खलन से दो वाहन फंस गए। एक वाहन में छत के ऊपर शव भी था। दोनों वाहनों में कुल 15 लोग थे। दोनों वाहनों के नाले में फंस जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मामला सोमवार का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जब काजा में मरे एक व्यक्ति के शव को लाने के लिए कुछ लोग गए थे, लेकिन नाले में गाड़ी के टायर नीचे बैठ गए और वाहन नाले के बीचोंबीच फंस गया। वायरल वीडियो में एक शख्स मदद की गुहार भी लगा रहा था। वीडियो में साफ नजर आ रहा था कि नाले में बड़े-बड़े पत्थर गिरे हुए थे। ऐसे में वाहनों को यहां से निकालना मुश्किल था।
जैसे ही इस घटना की सूचना बीआरओ को मिली तो टीम ने मौके पर पहुंचकर नाले में फंसे हुए लोगों को रेस्क्यू किया। पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा ने कहा कि दोनों वाहनों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि लोग मौसम को देखते हुए ही यात्रा करें।