फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांगी के सेचु नाले में बह गईं दो सगी बहनें, नहीं लग पाया सुराग

Tue, 01 Sep 2020 09:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पशु चराने गईं दो सगी बहनें पांगी के सेचु नाले में बह गईं। दोनों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। एसपी चंबा अरुल कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों की तलाश के लिए अभियान छेड़ रखा है। जानकारी के अनुसार 30 अगस्त शाम पुलिस थाना पांगी में साहली के उपप्रधान ने सूचना दी कि गांव हिलौर की दो बहनें मीना (19) और काजल (16) पुत्री महेंद्र सिंह घर से पशु चराने गई थीं, लेकिन अगले दिन भी सुबह तक नहीं लौटीं।

विज्ञापन


31 अगस्त को जब गांव के वार्ड पंच मुनि और अन्य लोग सेचु नाले में दोनों की तलाश कर रहे थे, इसी बीच उन्होंने छोटी बहन काजल को पत्थरों के बीच फंसा देखा। लोग जब इसे निकालने लगे तो पानी के तेज बहाव में वह और आगे बह गई। सेचु नाला साहली से करीब 15 किलोमीटर आगे चिनाब नदी में मिल जाता है। इससे अंदेशा है कि दोनों बहनें सेचु नाले के तेज बहाव में बह गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें