फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्मिक विभाग के सात कर्मी बदले, विशेष सचिव छुट्टी गए

Wed, 03 Feb 2021 12:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
तबादले (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राज्य सचिवालय में कार्मिक विभाग के सात अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया है। इन सभी के तबादले के पीछे लंबे समय से एक ही जगह पर तैनात रहने की वजह बताई जा रही है। कहने को तो यह तबादला आदेश सचिवालय प्रशासन विभाग की ओर से 1 जनवरी को जारी किया गया था, लेकिन कार्मिक विभाग में शासन स्तर पर उहापोह की स्थिति के चलते उन्हें रिलीव नहीं किया गया था।

विज्ञापन


शनिवार को सभी को एक साथ रिलीव कर दिया गया और सातों ने दूसरी जगह ज्वाइनिंग भी दे दी। इसके साथ ही विशेष सचिव स्तर के एक अधिकारी लंबी छुट्टी पर चले गए हैं। सूत्रों का कहना है कि कई सीटों पर लंबे समय से कर्मचारी तैनात रहे हैं। एक ही विभाग या शाखा में पदोन्नत होकर भी अलग अलग पदों पर तैनात रहने के बावजूद उन्हें नहीं हटाया गया।

जबकि कार्मिक विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को निशाना बनाया गया है। इसी वजह से पहले विभाग के आला अधिकारियों ने उन्हें रिलीव नहीं किया। लेकिन महीने भर बाद भी आदेश निरस्त नहीं हुए तो निचले स्तर के अधिकारियों कर्मचारियों ने नई जगह ज्वाइनिंग दे दी। ऐसा पहली बार नहीं है कि चुनिंदा अधिकारियों कर्मचारियों पर तबादले की गाज गिरी है।
विज्ञापन


इससे पहले भी कुछ अधिकारियों कर्मचारियों को जीएडी, राजस्व जैसे महकमों में अलग अलग शाखाओं में स्थानांतरित कर रखा जाता था। जबकि सामान्य कर्मचारियों-अधिकारियों को ताश के पत्तों की तरह फेंटकर कहीं भी तैनात कर दिया जाता था। फिलहाल इस तबादले और छुट्टी के घटनाक्रम के बाद सचिवालय के गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें