फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: गहरी खाई में गिरी गाड़ी, तीन लोगों की मौत

Sun, 03 Jan 2021 06:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, रोहड़ू (शिमला)
विज्ञापन
हादसा (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की जुब्बल तहसील के तहत भोलाड़ संपर्क मार्ग पर शनिवार देर रात एक अप्लाइड फॉर गाड़ी करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में गाड़ी में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे के कारणों की पता नहीं चला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हादसा शनिवार देर रात को हुआ। अप्लाइड फॉर गाड़ी पोक्टा गांव की ओर जा रही थी। इसी बीच गाड़ी भोलाड़ संपर्क मार्ग के पास गहरी खाई में लुढ़क गई। गाड़ी में तीन लोग सवार थे। इनकी मौके पर ही मौत हुई है। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से मृतकों के शवों को खाई से निकाला। मृतकों की पहचान अरुण कुमार (32) पुत्र केसर सिंह गांव भोलाड़ (जुब्बल), रामलाल (40) पुत्र बलीराम गांव भोलाड़ (जुब्बल) तथा नरेंद्र (52) निवासी नेपाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए हैं। डीएसपी रोहड़ू सुनील नेगी ने बताया कि हादसा शनिवार देर रात को हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें