नालागढ़ उपमंडल के तीन युवक कड़ी मेहनत और लग्न से कठिन परीक्षा पास करने के बाद बैंक सहायक प्रबंधक बन गए हैं। नालागढ़ उपमंडल के गांव ढेला से सुशांत चौधरी पुत्र राम नाथ चौधरी, गांव मिया निवाला से सर्वजीत चौधरी पुत्र राम सरूप चौधरी और गांव दयोली (बरुणा) से सतनाम चौधरी पुत्र जगत राम चौधरी इन तीनों ने आईबीपीएस रीजनल रुरल बैंक की परीक्षा उत्तीर्ण कर बतौर सहायक प्रबंधक स्केल-वन में चयन हुआ है।
तीनों युवकों के पिता सरकारी कर्मचारी हैं। युवकों ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। युवकों ने बताया कि यह परीक्षा तीन चरणों में होती है। प्रारंभिक (प्री), मुख्य (मेन) और तीसरे चरण में साक्षात्कार कपूरथला (पंजाब) में हुआ। नालागढ़ उपमंडल से एक साथ तीन युवकों के बैंक में सहायक प्रबंधक के तौर पर चयन से बहुत खुशी का माहौल है। नालागढ़ के विधायक लखविंदर राणा, दून विधायक परमजीत सिंह, पूर्व विधायक केएल ठाकुर और जोगिंद्रा बैंक के अध्यक्ष योगेश भरतीय ने तीनों युवकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।