फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: सिरमौर की सुर्यांशी बनीं शतरंज की विजेता, दो दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 40 खिलाड़ियों ने लिया भाग

Sun, 13 Feb 2022 08:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

शतरंज प्रतियोगिता में पहले स्थान पर सिरमौर जिले की सुर्यांशी रहीं। दूसरे स्थान पर शिमला के रोमित वर्मा रहे हैं।
विज्ञापन
सुर्यांशी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिवसीय राज्य स्तरीय सीनियर वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता का समापन हो गया। इसमें महिला और पुरुष वर्ग में प्रदेश भर के 40 खिलाड़ियों ने भाग लिया है। पहले स्थान पर सिरमौर जिले की सुर्यांशी रहीं। दूसरे स्थान पर शिमला के रोमित वर्मा रहे हैं। इसके अलावा सिरमौर जिले से यासर अब्दुल्ला, कांगड़ा जिले के जगदीश चंदेल, कुल्लू से समीरू ठाकुर, बिलासपुर से रितेश भारद्वाज, सोलन से कुणाल तंवर और चंबा जिले के राजेश कुमार नाथ को टॉप आठ में लिया गया।

विज्ञापन


राज्य संघ अध्यक्ष अरुण कंबोज ने कहा कि संघ की ओर से ऑनलाइन प्रतियोगिता पहली बार करवाई गई। प्रतियोगिता में शीर्ष आठ विजेताओं में से शीर्ष चार विजेता राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस दौरान संघ के प्रदेश महासचिव संजीव ठाकुर भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें