फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा घंटा पैदल चलकर ऑनलाइन परीक्षा देने पहाड़ी पर पहुंचे विद्यार्थी

Sat, 12 Jun 2021 01:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, अमर उजाला नेटवर्क, चंबा

सार

आधे घंटे के पैदल सफर के बाद बच्चे छतकड़ गांव पहुंचे। जहां पर उनके मोबाइल पर नेटवर्क आया। नेटवर्क आने पर छात्रों ने ऑनलाइन परीक्षा दी।
विज्ञापन
पहाड़ी पर परीक्षा देते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरमौर विधानसभा क्षेत्र की गाण पंचायत के बच्चों को आधे घंटे की खड़ी चढ़ाई चढ़कर पहाड़ी पर परीक्षा देनी पड़ी। गांव में किसी भी मोबाइल कंपनी का नेटवर्क नहीं चलता। इसकी वजह से छात्र ऑनलाइन परीक्षा देने के लिए पहाडों पर जाने के लिए मजबूर हैं। वीरवार को छठी से आठवीं कक्षा की ऑनलाइन परीक्षा थी। ऑनलाइन परीक्षा देने के लिए पहले छात्र अपने घरों के छतों पर मोबाइल नेटवर्क तलाशने में डटे रहे।

विज्ञापन


लेकिन, मोबाइल पर नेटवर्क नहीं आया। ऐसे में छात्र हाथ में मोबाइल, कॉपी और पेन लेकर मोबाइल नेटवर्क ढूंढने के लिए पहाड़ की तरफ निकल पड़े। आधे घंटे के पैदल सफर के बाद बच्चे छतकड़ गांव पहुंचे। जहां पर उनके मोबाइल पर नेटवर्क आया। नेटवर्क आने पर छात्रों ने ऑनलाइन परीक्षा दी। बारिश के दौरान छात्रों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई करना मुश्किल हो जाता है।

अभिभावक और पंचायत प्रतिनिधि कई बार गांव में टावर लगाने की मांग कर चुके हैं। पंचायत प्रतिनिधियों का प्रतिनिधिमंडल कुछ समय पहले जिला प्रशासन से मिला था। उस दौरान जिला प्रशासन ने पंचायत प्रतिनिधियों को मोबाइल नेटवर्क टावर लगाने का आश्वासन दिया था। आने वाले दिनों में बरसात का मौसम शुरू होने वाला है। बारिश होने पर छात्र ऑनलाइन परीक्षा और पढ़ाई करने के लिए गांव से दूर नहीं जा पाएंगे।
विज्ञापन


गाण पंचायत के उप-प्रधान काका ठाकुर ने बताया कि उनकी पंचायत के कई गांवों में मोबाइल नेटवर्क नहीं है। इसकी वजह से छात्रों को ऑनलाइन परीक्षा देने के लिए आधे घंटे का पैदल सफर करके छतकड़ गांव जाना पड़ता है। समस्या के बारे में जिला प्रशासन को काफी समय पहले अवगत करवाया जा चुका है। अभी तक समस्या का हल नहीं निकल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें