जिला स्वास्थ्य खंड टौणी देवी में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में बिक रही इंफेक्शन की एंटीबायटिक दवाई के सैंपल फेल हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने दवा निर्माता कंपनी को स्टॉक वापस लेने के निर्देश दिए हैं। बीते मार्च माह में ड्रग इंस्पेक्टर ने क्षेत्र से कुछ दवाइयों के सैंपल लिए थे। अब जुलाई में इन सैंपलों की रिपोर्ट पहुंची है, जिसमें एक दवाई एमोक्सीलीन प्राइनाइट्रेट एंड पोटाशियम क्लैवुलंनेट के सैंपल फेल पाए गए हैं। पोटाशियम कोलाबोरेट शून्य पाया गया है, जबकि यह 125 एमएल होना चाहिए था।