फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की लापरवाही से फैल रहा कोरोना : दीपक

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता दीपक शर्मा ने कहा कि कोरोना संकट के चार माह होने को हैं, लेकिन सरकार ने अभी तक कोई सबक नहीं सीखा। 15 दिनों में कोरोना को प्रदेश से खत्म करने की बात करने वाली सरकार की लापरवाही से महामारी का प्रकोप और बढ़ रहा है। सरकार ने एक भी कारगर कदम नहीं उठाया, बल्कि तुगलकी फरमान जारी कर इस महामारी को बढ़ाने की ही भूमिका निभाई। सीमाओं पर खुलेआम लोग प्रदेश में प्रवेश कर रहे हैं, जिसके चलते मामले बढ़ रहे हैं। स्थिति यह है कि प्रदेश में फिर से शहर-गांव सील होने लगे हैं। नाहन, शिमला शहर से लेकर सभी जिला मुख्यालय फिर से कोरोना की जद में आ रहे हैं। दीपक शर्मा ने कहा कि ये सरकार की नाकामी है। न सीमाएं सील हुईं और न ही उचित सुरक्षा इंतजाम हुए जिसके चलते महामारी सामुदायिक स्तर पर फैलने का अंदेशा बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें