फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को बड़ी राहत: आलू बीज के घटे दाम, 1400 रुपये की बचत

Sat, 20 Nov 2021 07:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)

सार

पिछले साल आलू बीज 5160 रुपये प्रति क्विंटल मिला था। इससे किसान काफी परेशान थे। हालांकि, सरकार ने किसानों को इस बार आलू बीज में एक क्विंटल पर करीब 1400 रुपये की राहत दी है, लेकिन किसानों का कहना है कि इस कीमत को ओर कम किया जाए। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आलू की बिजाई करने वाले किसानों को इस बार बीज की कीमत में राहत मिली है। किसानों को इस बार पिछले साल से कम दाम पर आलू का बीज मिलेगा। किसानों की मांग है कि आलू का बीज दो हजार रुपये तक प्रति क्विंटल मिलना चाहिए। सहकारी सभाओं में आने वाला आलू बीज किसानों को इस बार 3760 रुपये एक क्विंटल मिलने लगा है।

विज्ञापन


पिछले साल यह बीज 5160 रुपये प्रति क्विंटल मिला था। इससे किसान काफी परेशान थे। हालांकि, सरकार ने किसानों को इस बार आलू बीज में एक क्विंटल पर करीब 1400 रुपये की राहत दी है, लेकिन किसानों का कहना है कि इस कीमत को ओर कम किया जाए। जिला कांगड़ा में कई किसानों की साल भर की रोजी-रोटी आलू की फसल से चलती है।

आलू का बीज महंगा मिलने से किसान फसल नहीं लगा पाते हैं। इससे उनकी रोजी-रोटी पर भी संकट छा जाता है। किसानों का यह भी आरोप है कि आलू बीज किसानों को महंगा मिलता है, जबकि आलू के बेचने पर किसानों को इसके अच्छे दाम नहीं मिल पाते हैं।
विज्ञापन


उस समय न सरकार और न ही कृषि विभाग किसानों की मदद को कोई आगे आता है। किसानों का कहना है कि सरकार को सेब की तर्ज पर आलू का भाव भी निर्धारित करना चाहिए। किसान रविंद्र राणा, उत्तम गोस्वामी, प्रेम चंद, शोभन राम, सुभाष चंद, कमलजीत, पूर्व प्रधान जोंगा राम, विनोद कुमार, किशोरी लाल आदि का कहना है कि आलू का बीज इससे भी कम दाम में किसानों को मिलना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें