फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: प्रियंका गांधी की सोलन रैली के बाद होगी केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक

Mon, 10 Oct 2022 11:17 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

39 सीटों के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों का केंद्रीय चुनाव कमेटी ने चयन कर लिया है। अब शेष 29 सीटों के लिए पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में होने वाली केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक में मंथन होना है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों का चयन अब प्रियंका गांधी की 14 अक्तूबर को सोलन में होने वाली रैली के बाद होगा। 29 सीटों के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया को कुछ दिन के लिए टाल दिया गया है। दिल्ली में जुटे प्रदेश कांग्रेस के सभी नेताओं को हिमाचल में जाकर रैली को सफल बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


39 सीटों के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों का केंद्रीय चुनाव कमेटी ने चयन कर लिया है। अब शेष 29 सीटों के लिए पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में होने वाली केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक में मंथन होना है। पूर्व केंद्रीय मंत्री दीपादास मुंशी की अध्यक्षता वाली स्क्रीनिंग कमेटी ने बीते दिनों 22 सीटों पर दावेदारों के पैनल बनाकर केंद्रीय कमेटी की मंजूरी के लिए भेज दिए हैं। सात सीटों के पैनल पहले से ही केंद्रीय कमेटी के पास लंबित हैं।

स्क्रीनिंग कमेटी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर 10 या 11 अक्तूबर को केंद्रीय कमेटी की बैठक करने के लिए समय देने को कहा था। रविवार को सोनिया गांधी के कार्यालय की ओर 14 अक्तूबर तक बैठक के लिए समय नहीं दिया है।
विज्ञापन


पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की सोलन रैली को सफल बनाने के निर्देश देते हुए प्रदेश के नेताओं को हिमाचल लौटने के लिए कहा गया है। उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह रविवार को दिल्ली में ही रहीं, जबकि चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को नादौन तथा नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें