फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्तूबर के अंत तक पूरी करनी होगी पीजी कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया

Sat, 26 Sep 2020 05:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना महामारी के कारण प्रभावित हुई प्रवेश, परीक्षा के शेड्यूल को देखते हुए इसकी भरपाई करने के लिए यूजीसी ने यूजी और पीजी कोर्स प्रथम वर्ष, सेमेस्टर के लिए नया एकेडमिक कैलेंडर जारी किया है। इसके मुताबिक ही विवि को प्रवेश की प्रक्रिया, कक्षाएं और परीक्षाएं संचालित करनी होंगी। 

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश विवि को भी अक्तूबर माह के अंत तक पीजी कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। तय कैलेंडर के मुताबिक एक नवंबर से कक्षाएं शुरू करनी हैं। 30 नवंबर तक खाली रहने वाली सीट भी भरनी होगी।

कैलेंडर के मुताबिक एक से सात मार्च तक परीक्षा तैयारी को ब्रेक, 8 से 26 मार्च तक पहले सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षाएं, 27 मार्च से 4 अप्रैल तक छुट्टियां, 5 अप्रैल से अगले सेमेस्टर की कक्षाएं, एक अगस्त से 8 अगस्त तक परीक्षा तैयारी को छुट्टियां, फिर 9 से 29 अगस्त तक परीक्षाएं करवानी होंगी। 30 अगस्त 2021 से नए शैक्षणिक सत्र की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें