फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी गलती हो गई, लिखकर फंदे पर झूली नर्सिंग की छात्रा

Fri, 18 Sep 2020 06:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, राजगढ़ (सिरमौर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

राजगढ़ उपमंडल के अंतर्गत अकाल नर्सिंग कॉलेज में बीएससी नर्सिंग चतुर्थ वर्ष की छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस को एक किताब बरामद हुई है। जिसके एक कोने में लिखा है- उससे बहुत बड़ी गलती हुई है। जिसकी वह माफी भी नहीं मांग सकती है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पांवटा निवासी जसबिंद्र कौर वीरवार सुबह की शिफ्ट में ड्यूटी करने के बाद अपने कमरे में वापस आई।

विज्ञापन


उसकी साथी दो अन्य छात्राओं में से एक शाम की शिफ्ट में ड्यूटी करने चली गई। जबकि दूसरी अपने काम से बाहर गई थी। इसी दौरान उसने कमरा अंदर से बंद करके पंखे पर दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके कमरे में रहने वाली एक छात्रा अपनी किताब लेने वापस आई तो कमरा अंदर से बंद था। उसने काफी देर दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसकी सूचना उसने अन्य छात्राओं और कॉलेज प्रशासन को दी।

जिसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर छात्रा फंदे पर लटकी हुई मिली। कॉलेज प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस थाना पच्छाद को दी। देर रात पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक छात्रा का पोस्टमार्टम शुक्रवार को स्थानीय अस्पताल में करवाकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया है। आत्महत्या के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। उसके परिजनों ने किसी भी प्रकार का शक जाहिर नहीं किया है। बताया जा रहा है कि बीएससी नर्सिंग की मृतक छात्रा अच्छे स्वभाव की थी।
विज्ञापन


उसका नवंबर माह में विवाह भी निश्चित हो चुका था। ऐसे में उसने इतना बड़ा फैसला क्यों लिया यह मृतक छात्रा के परिजनों को ही नहीं उसके साथ पढ़ने वाली छात्राओं के लिए भी रहस्य बना हुआ है। मृतक छात्रा के परिजनों का कहना है कि उसने अपनी किसी भी प्रकार की परेशानी का जिक्र किसी से नहीं किया। परिजन अपनी इकलौती बेटी को खोने के सदमे में है। उधर, एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मौके पर बरामद किताब को भी कब्जे में लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें