फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नॉर्थ इंडिया में सबसे कम उम्र की टैरो कार्ड रीडर बन गईं चंबा की आकांक्षा

Sat, 24 Apr 2021 04:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
विज्ञापन
आकांक्षा मरवाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंबा शहर की आकांक्षा मरवाह नॉर्थ इंडिया की सबसे कम उम्र वाली टैरो कार्ड रीडर बन गई हैं। आकांक्षा ने शनिवार को प्रेस वार्ता में दावा किया कि वह टैरो कार्ड के जरिये लोगों का भविष्य बताने के साथ उनके सवालों के जवाब दे सकती हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्या के समाधान का रास्ता भी वह कार्ड के जरिये बता सकती हैं। उन्होंने दावा किया कि टैरो कार्ड के जरिये डेढ़ साल तक भविष्य बता सकती हैं।

विज्ञापन


जिस तरह लोग ज्योतिषी के पास जाकर गृह चाल ठीक करवाने के लिए समाधान ढूंढते हैं, उसी तरह टैरो कार्ड से लोग अपने गृहों की चाल का पता लगाकर सुुधार सकते हैं। टैरो कार्ड से वर्तमान स्थिति का पता लगाया जा सकता है। समस्या के समाधान को लेकर भी टैरो कार्ड रास्ता दिखाते हैं। उन्हें बचपन से टैरो कार्ड रीडर बनने का शौक था।

चंडीगढ़ में पढ़ाई के साथ उन्होंने टैरो कार्ड रीडिंग सीखी। उन्होंने महज 45 दिन में टैरो कार्ड रीडिंग करना सीख लिया। इसमें महारथ हासिल करने के बाद वह चंबा जिले के लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए जल्द शिविर लगाएंगी। इसमें लोगों को टैरो कार्ड रीडिंग से वर्तमान स्थिति का पता लगाने के बारे में बताया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें