फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रियन टनल मैथड तकनीक से बनेगी भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेललाइन

Mon, 13 Jul 2020 01:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर अश्वनी पंडित, अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
विज्ञापन
भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेललाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेललाइन न्यू ऑस्ट्रियन टनल मैथड (एनएटीएम) तकनीक पर बनेगी। इस ब्रॉडगेज लाइन की चौड़ाई 1674 एमएम होगी। बिलासपुर से पंजाब से सटी सीमा पर छह टनल का कार्य चल रहा है। इनमें से दो टनल का 100 मीटर और चार का 50 मीटर तक काम हो चुका है। हालांकि, लॉकडाउन में जेएंडके व अन्य राज्यों की लेबर की घर वापसी के बाद 23 मार्च से 23 अप्रैल तक टनल का काम ठप जरूर रहा, लेकिन निर्माता कंपनी की ओर से लोकल लेबर हायर कर काम शुरू करवाया गया।

विज्ञापन


अब सभी टनल का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। रेल विकास निगम के साइट इंजीनियर उपेंद्र परमार ने बताया कि प्रथम चरण में भानुपल्ली से बैरी तक 63.1 किमी लंबी रेललाइन का निर्माण किया जाएगा। जिले की सीमा पर दो टनल का काम चल रहा है और बीस किमी एरिया तक 7 टनल बनेंगे।

रेल विकास निगम ने जंडौरी से लेकर कांगूवाली तक लगभग छह किमी लंबी 7 टनल निर्माण का जिम्मा हैदराबाद की मैक्स इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी को 435 करोड़ में अवार्ड किया है। जंडौरी में टनल एक व टनल दो नंबर का काम चल रहा है और दोनों ही टनल लगभग डेढ़ किमी लंबी हैं। इससे आगे कांगूवाली तक 4 अन्य टनल निर्मित की जाएंगी। इन सभी सातों टनल की कुल लंबाई छह किमी बनती है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बताया कि पंजाब के दोनाल नामक स्थान पर यह टनल निकलेंगी। टनल निर्माता कंपनी को दो से ढाई साल के अंदर काम पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। सुरंग से लेकर जंक्शन निर्माण की योजना का भी प्रारूप तैयार किया गया है। पहला रेलवे मुख्य जंक्शन जकातखाना और उसके बाद बिलासपुर में अलीखड्ड पुल के पास छोटा जंक्शन होगा, जबकि इसके बाद आगे बरमाणा को जोड़ते हुए एक मेजर जंक्शन बनाया जाएगा।  उन्होंने बताया कि नॉर्दन रेलवे बिलासपुर से लेह तक सर्वे कर रहा है। 

बिलासपुर की पंजाब से सटी सीमा पर 6 टनल बन रही हैं। जिसका जिम्मा हैदराबाद की नामी कंपनी को सौंपा गया है। लॉकडाउन में जेएंडके व अन्य राज्यों की लेबर की घर वापसी के बाद एक महीने टनल का काम ठप जरूर रहा, लेकिन बिलासपुर व रूपनगर प्रशासन की अनुमति के बाद निर्माता कंपनी द्वारा लोकल लेबर हायर कर काम शुरू करवाया गया। अब सभी टनल का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है।-उपेंद्र परमार, साइट इंजीनियर, रेल विकास निगम

भानुपल्ली से धरोट तक बनेंगे पांच मेजर ब्रिज
पंजाब के दोनाल, बालकनाथ खडड और हिमाचल के दबट व धरोट में ब्रिज बनेंगे। रेल लाईन में छोटे और बड़े सभी को मिलाकर कुल पांच मेजर ब्रिज बनेंगे जिसका जिम्मा पंचकुला की एसपी सिंघला कंपनी को सौंपा गया है। 

रेल लाइन में बिलासपुर तक बनेंगे 6 स्टेशन
भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाईन में छह स्टेशन बनेंगे जिसके तहत पंजाब के थल्लू, उसके बाद हिमाचल में धरोट और इससे आगे बैहल के समीप बनेगा। फिर जकातखाना, बिलासपुर और बैरी बरमाणा में स्टेशन बनेंगे। मेजर जंक्शन बिलासपुर शहर के समीप गोविंदसागर किनारे बनेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें