फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम सुरक्षा में चूक: चॉपर के घूमते रोटर के पास पहुंच गया पुलिस कर्मी

Mon, 05 Jul 2021 12:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

पायलट ने सुरक्षा कर्मी से कहा कि पुलिस के जवान सुरक्षा का ध्यान नहीं रखते, जब तक हेलीकॉप्टर का पंखा बंद नहीं हो जाता, तब तक इसके पास नहीं जाना होता है।
विज्ञापन
बिलासपुर पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के रविवार को बिलासपुर दौरे के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सुरक्षा में एक बार फिर बड़ी चूक हुई है। सीएम का चॉपर सुबह करीब 9 बजे लुहणु मैदान पर लैंड हुआ। चॉपर से जैसे ही सीएम बाहर आए तो उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी सुरक्षा घेरा बनाने आगे बढ़े। पुलिस कर्मियों में से एक चॉपर के चलते रोटर (चॉपर का पिछला पंखा) के पास पहुंच गया।

विज्ञापन


इस पर पायलट ने चॉपर से उतरकर सुरक्षा कर्मी को रोटर से दूर रहने की हिदायत दी। पायलट ने सुरक्षा कर्मी से कहा कि पुलिस के जवान सुरक्षा का ध्यान नहीं रखते, जब तक हेलीकॉप्टर का पंखा बंद नहीं हो जाता, तब तक इसके पास नहीं जाना होता है। इससे बड़ा हादसा होने का डर रहता है और दूसरों को बचाने के चक्कर में कई बार पायलट की जान जोखिम में आ जाती है।

इस बारे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अमित शर्मा ने बताया कि  सीएम जैसे ही चॉपर से उतरे, सुरक्षा कर्मी उनका घेरा बनाने आगे बढ़ा। पुलिस कर्मी चॉपर से किनारे था, लेकिन पायलट को गलतफहमी हो गई थी। सीएम की सुरक्षा का सही इंतजाम था। गौर हो कि इससे पहले पिछले माह कुल्लू के भुंतर में सीएम की सुरक्षा में चूक के बीच पुलिस अधिकारी आपस में भिड़ गए थे।
विज्ञापन


पीएचक्यू ने जारी की एडवाइजरी
सुरक्षा कर्मी की चूक के बाद पुलिस मुख्यालय ने एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में सरकारी अधिकारियों और राजनीतिक हस्तियों के चॉपर लैंड होने के बाद रोटर रुकने से पहले चॉपर या हेलीकाप्टर के नजदीक न जाने सलाह दी है। कहा गया है कि इस एहतियात से किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोका जा सकता है। यह भी कहा गया है कि ऐसी घटनाएं कई बार हो चुकी हैं और इससे वीआईपी और आम लोगों को खतरा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें