फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज से घर जा रही युवती का गाड़ी सवारों ने किया पीछा, हवा में दागा फायर

Sat, 13 Mar 2021 07:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर

सार

  • बंदूक से फायर करने के बाद सहमी छात्रा, पुलिस ने कार को किया जब्त, तीनों आरोपी फरार
  • परिजनों को आपबीती सुनाने के बाद पुलिस थाने पहुंचे पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीण व परिजन
  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने भी मौके पर पहुंचकर की छानबीन, गाड़ी सवारों की तलाश जारी
विज्ञापन
पुलिस थाना हमीरपुर पहुंचे पंचायत के प्रतिनिधि और परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला मुख्यालय हमीरपुर से सटे गांव की कॉलेज छात्रा का कुछ अज्ञात युवकों की ओर से पीछा करने और हवा में गोली चलाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी खुद मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एक कार को कब्जे में लिया है। आरोपियों की तलाश में जगह-जगह छापे मारे जा रहे हैं। इस घटना के बाद युवती काफी सहमी हुई है। स्थानीय पंचायत भी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर आगे आई है।

विज्ञापन


शुक्रवार शाम को डिग्री कॉलेज हमीरपुर में पढ़ने वाली छात्रा अपने घर डुगली गांव जा रही थी। बस लेकर बह लंबलू पहुंची, लेकिन यहां से उसके गांव की ओर जाने वाली बस छूट गई। इस कारण लंबलू से छात्रा गांव के लिए पैदल ही निकल गई। आईटीआई लंबलू के पास सुनसान जगह में एक गाड़ी में सवार कुछ युवक छात्रा का पीछा करने लगे और उसे खूब दौड़ाया। इसके बाद युवकों ने छात्रा से कुछ मीटर दूर आगे गाड़ी खड़ी की और हवा में फायर दाग दिया।

युवती ने शिकायत में कहा कि गाड़ी में तीन लोग सवार थे। जब वह भाग रही थी तो उसका चचेरा भाई बाइक पर लंबलू की ओर से घर जा रहा था। उसे देखकर कार सवार आरोपी भाग गए, लेकिन उसके भाई ने कार का नंबर नोट कर लिया। इस आधार पर पुलिस ने कार का पता कर उसे जब्त कर लिया है। यह कार जिला मुख्यालय के साथ एनएच किनारे लगते एक गांव के व्यक्ति की है। कार में सवार लोग अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने टीमें गठित कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। ग्राम पंचायत डबरेहड़ा के प्रधान सुरेश शास्त्री ने कहा कि छात्रा के साथ हुई घटना की शिकायत पुलिस में करवाई गई है। उन्होंने पुलिस से उचित कार्रवाई करने की मांग की है। एसपी कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने कहा कि युवती की शिकायत के आधार पर आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है। विधानसभा सत्र चलने के कारण वह इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं कह सकते। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें