फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manali Leh Road: रिकॉर्ड समय में खुला मनाली-लेह मार्ग , अप्रैल में हो सकती है पर्यटकों की आवाजाही

Sat, 25 Mar 2023 01:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

मनाली-लेह मार्ग की कुल लंबाई 428 किलोमीटर है। अप्रैल माह में सामरिक मार्ग से सेना की कानवाई और पर्यटकों की आवाजाही हो सकती है।
विज्ञापन
मनाली-लेह मार्ग बहाल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामरिक दृष्टि से महत्पवूर्ण मनाली-लेह मार्ग बहाल हो गया है। पिछले साल यह मार्ग 26 मार्च को खुला था। सीमा सड़क संगठन (बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन) ने मनाली से हिमाचल की सीमा सरचू तक 222 किलोमीटर से बर्फ हटा दी है। सीमा सड़क संगठन ने मार्ग के खुलने पर सरचू में एक कार्यक्रम रखा है जिसमें बीआरओ के अधिकारी मौजूद रहेंगे। मार्ग को दारचा से आगे नवंबर माह में आधिकारिक रूप से बंद कर दिया गया था।

विज्ञापन




यह भी पढ़ें:- प्रदेश में झमाझम बारिश, चाटियों पर बर्फबारी, 322 बिजली ट्रांसफॉर्मर ठप

जबकि लेह की तरफ से बीआरओ की दूसरी टीम ने बर्फ हटाकर मार्ग खोला है। मनाली-लेह मार्ग की कुल लंबाई 428 किलोमीटर है। अप्रैल माह में सामरिक मार्ग से सेना की कानवाई और पर्यटकों की आवाजाही हो सकती है। वहीं हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट के बीच शनिवार को मैदानी क्षेत्रों में झमाझम बारिश और चाटियों पर बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन


राज्य में दो नेशनल हाईवे समेत 15 सड़कें बंद हैं। 322 बिजली ट्रांसफॉर्मर ठप हो गए हैं। पांच पेयजल स्कीमें प्रभावित चल रही हैं। चंबा, रोहतांग और जलोड़ी दर्रा में बर्फबारी हुई है। चंबा जिले के चुराह उपंमडल की ग्राम पंचायत टेपा में सुबह हल्का हिमपात हुआ। लंगेरा में 4 से 5 इंच बर्फबारी हुई है।  
विज्ञापन


राजधानी शिमला में सुबह झमाझम बारिश हुई। दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और छात्रों को स्कूल पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आज भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में 28 मार्च तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 26 मार्च तक बारिश के आसार हैं। 27 और 28 मार्च को यहां मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें