फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: गांव में भड़की आग, धू-धूकर जले काष्ठकुणी शैली में बने पुश्तैनी मकान

Fri, 23 Oct 2020 10:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, रिकांगपिओ(किन्नौर)
विज्ञापन
1 of 5
हिमाचल के किन्नौर जिले के पुरबनी गांव में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के पूर्वणी गांव में शुक्रवार दोपहर बाद अज्ञात कारणों से अचानक लगी आग से 10 घर जलकर राख हो गए। काष्ठकुणी शैली में बने पुश्तैनी मकान जलने से 4 परिवार बेघर हो गए, जबकि आग से करोड़ों के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
घरों में रखा सामान और करीब छह माह का राशन भी राख हो गया। सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस, सेना, आईटीबीपी की 17वीं वाहिनी और अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से साथ लगते घरों को भी खतरा पैदा हो गया था, लेकिन ग्रामीणों और अग्निशामकों की सूझबूझ से दूसरे घरों को जलने से बचा लिया गया।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
देर शाम तक घटनास्थल पर राहत कार्य चलता रहा। इस घटना में गांव के पनमा लाल नेगी, प्रेमवती नेगी, रोशन लाल और धर्म सिंह नेगी के घर राख हो गए। कुछ दिनों में शुरू होने वाली हाड़ कंपा देने वाली सर्दी में ये परिवार कैसे रहेंगे, इसकी चिंता इन्हें सता रही है। उधर राजस्व विभाग इस अग्निकांड में हुए नुकसान का आकलन करने में जुट गया है। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
देरशाम उपायुक्त गोपाल चंद और एसडीएम कल्पा डॉ. अवनिंद्र कुमार, तहसीलदार गोपाल कृष्ण मुखिया घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे। प्रभावितों को प्रशासन की ओर से 10-10 हजार रुपये की फौरी राहत राशि जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
एसपी किन्नौर एसआर राणा ने बताया कि आग किन कारणों से लगी है, इसका कोई खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस छानबीन में जुटी है। उधर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आग की घटना पर दुख जताया है। सीएम ने जिला प्रशासन को पीड़ित परिवारों को फौरी राहत और पुनर्वास के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें