फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू, 7.5 फीसदी मिलेगा ब्याज

Sun, 23 Apr 2023 06:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

महिला सम्मान बचत पत्र योजना के तहत तीन महीनों के अंतराल में कई खाते खोले जा सकते हैं। जिसकी अधिकतम सीमा 2 लाख रुपये तक है।
विज्ञापन
महिला सम्मान बचत पत्र योजना।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डाक विभाग की ओर से महिलाओं के लिए महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू की गई है जिसमें निवेश पर 7.5 फीसदी ब्याज मिलेगा। खास बात यह है कि ब्याज की गणना त्रैमासिक चक्रवृद्धि आधार पर होगी। इस योजना में महिलाएं या लड़कियां न्यूनतम 1,000 से लेकर अधिकतर 2 लाख तक की राशि निवेश कर सकती हैं।

विज्ञापन


योजना की अवधि दो साल है हालांकि इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। महिला सम्मान बचत पत्र योजना के तहत तीन महीनों के अंतराल में कई खाते खोले जा सकते हैं। जिसकी अधिकतम सीमा 2 लाख रुपये तक है। योजना में एक वर्ष के बाद जमा राशि का अधिकतम 40 फीसदी निकासी का भी प्रावधान है, साथ ही खाता खोलने की तिथि से 6 महीने के बाद खाता बंद भी किया जा सकता है।

ऐसा करने पर योजना की देय ब्याज राशि से 2 फीसदी कम 5.5 फीसदी ब्याज की राशि मिलेगी। दो साल बाद भी अगर राशि नहीं निकाली जाती तो सामान्य ब्याज देय होगा। महिला सम्मान बचत पत्र योजना में आवेदन के लिए सभी महिलाएं पात्र हैं। 10 साल या उससे अधिक आयु की बच्ची का भी खाता खोला जा सकता है। आवेदन के लिए आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, ईमेल आईडी और फोन नंबर होना जरूरी है।
विज्ञापन


महिलाओं को आर्थिक मजबूती देगी योजना
महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू की गई है। डाकघर की अन्य बचत योजनाओं की ब्याज दरों में भी बढ़ोतरी की गई है। - विकास नेगी, प्रवर अधीक्षक डाकघर, शिमला मंडल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें