फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kinnaur News: लेडी गवर्नर ने ग्रामीणों के साथ डाली नाटी, वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम में की शिरकत

Wed, 27 Sep 2023 06:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला (किन्नौर)

सार

लेडी गवर्नर और उपायुक्त ने किन्नौरी नाटी डाल कर संस्कृति का आनंद लिया। राज्यपाल ने सांगला बाजार का दौरा भी किया।
विज्ञापन
नाटी डालतीं लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला के साथ किन्नौर जिले के तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन कल्पा उपमंडल के बटसेरी गांव का दौरा किया। राज्यपाल ने गांव में बने विष्णु नारायण मंदिर में माथा टेका। उन्होंने महिला मंडलों और स्वयंसेवी संगठनों की ओर से लगाई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

विज्ञापन




इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि उन्हें इस बात की प्रसन्नता है कि यहां के स्थानीय निवासी पूरी तरह अपनी जड़ों से जुड़े हैं। सेवानिवृत्ति के बाद भी गांव आकर अपने गांव के विकास में योगदान दे रहे हैं। इस तरह देश की रक्षा के लिए सीमा पर हमारे जवान तैनात हैं उसी तरह देश के इन प्रथम गांव के लोग भी हमारी रक्षा कर रहे हैं। वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र के मंत्रियों को इन प्रथम गांव भेजकर सरकार ने संदेश दिया है कि इन गांव का विकास हम सब की जिम्मेदारी है।

सांगला घाटी को उसके पुराने स्वरूप में विकसित करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किन्नौर के लोगों का हृदय विशाल है। वे अपने रीति-रिवाजों को मानने वाले हैं। सड़क और कृषि गतिविधियों को विकसित करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इससे पहले बटसेरी पंचायत के प्रधान प्रदीप कुमार ने राज्यपाल का स्वागत किया। इस अवसर पर बटसेरी के लोगों ने भी राज्यपाल से विचार साझा किए।
विज्ञापन


इस अवसर पर किन्नौरी संस्कृति की झलक दिखाता सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। लेडी गवर्नर और उपायुक्त ने किन्नौरी नाटी डाल कर संस्कृति का आनंद लिया। राज्यपाल ने सांगला बाजार का दौरा भी किया। यहां पिछले दिनों प्राकृतिक आपदा से काफी नुकसान हुआ है। बाद में राज्यपाल ने भारत तिब्बत सीमा बल की मस्तरंग चौकी का दौरा किया।

उन्होंने बल के जवानों के साथ बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि बल के जवान देश की सीमाओं की रक्षा के साथ-साथ स्थानीय लोगों के साथ भी समन्वय स्थापित कर विकास में सहयोग कर रहे हैं। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा, उपायुक्त तोरुल एस रवीश, पुलिस अधीक्षक विवेक चाहल और आईटीबीपी के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें