फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्विज में अधिक दिलचस्पी ले रहे कांगड़ा, किन्नौर और बिलासपुर के विद्यार्थी

Wed, 16 Jun 2021 02:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

बीते एक वर्ष से इस क्विज का आयोजन किया जा रहा है। बीते शनिवार को हुए क्विज में पहली से आठवीं कक्षा के तीन लाख 24 हजार 971 विद्यार्थियों ने भाग लिया। नवीं से बारहवीं कक्षा के एक लाख 60 हजार 395 विद्यार्थी क्विज में शामिल हुए।
विज्ञापन
छात्र (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में हर सप्ताह होने वाले व्हाट्सएप क्विज में बिलासपुर, कांगड़ा और किन्नौर जिले के विद्यार्थी अधिक दिलचस्पी ले रहे हैं। बीते सप्ताह शनिवार को सरकारी स्कूलों में हुए क्विज में 4.86 लाख विद्यार्थी शामिल हुए। शिमला, सिरमौर, चंबा, लाहौल स्पीति के विद्यार्थियों की क्विज में भागीदारी पचास फीसदी से कम है। शिक्षा सचिव राजीव शर्मा ने सभी जिला उपनिदेशकों और प्रिंसिपलों को अधिक से अधिक विद्यार्थियों को क्विज में शामिल होने के लिए प्रेरित करने को कहा है।

विज्ञापन


सप्ताहभर हुई ऑनलाइन पढ़ाई का हर शनिवार को क्विज के माध्यम से ज्ञान जांचा जाता है। बीते एक वर्ष से इस क्विज का आयोजन किया जा रहा है। बीते शनिवार को हुए क्विज में पहली से आठवीं कक्षा के तीन लाख 24 हजार 971 विद्यार्थियों ने भाग लिया। नवीं से बारहवीं कक्षा के एक लाख 60 हजार 395 विद्यार्थी क्विज में शामिल हुए। पहली से आठवीं कक्षा के 67 फीसदी और नवीं से बारहवीं कक्षा के 51 फीसदी विद्यार्थियों ने बीते सप्ताह क्विज को किया। 

पहली से आठवीं कक्षा के क्विज में जिला कांगड़ा के सबसे अधिक 91 फीसदी विद्यार्थी शामिल हुए। बिलासपुर के 84 फीसदी, मंडी के 80, हमीरपुर के 78, सोलन के 67, कुल्लू-किन्नौर के 66, ऊना के 65, सिरमौर के 59, शिमला के 56, लाहौल स्पीति के 33 और चंबा के 31 फीसदी विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


नवीं से बारहवीं कक्षा के क्विज में बिलासपुर के 66 फीसदी, किन्नौर के 60, हमीरपुर के 58, मंडी के 57, कांगड़ा के 56, कुल्लू के 53, सोलन के 52, ऊना के 51, शिमला-सिरमौर के 46, लाहौल स्पीति के 34 और चंबा के 30 फीसदी विद्यार्थियों ने भाग लिया। दोनों श्रेणियों के क्विज में लाहौल स्पीति और चंबा जिला के विद्यार्थियों की संख्या सबसे कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें