केंद्र सरकार की वाटरशेड योजना के तहत किसानों और बागवानों के लिए खरीदी गई स्विट्जरलैंड निर्मित फेल्को-7 प्रूनिंग कैंचियों की खरीद प्रक्रिया पर सवाल उठे हैं। जिला किन्नौर के कल्पा विकास खंड की कोठी पंचायत में पहले 4300 रुपये प्रति कैंची की सबसे कम बोली को रद्द कर दिया गया, जबकि बाद में दोबारा टेंडर प्रक्रिया अपनाकर करीब 5800 रुपये प्रति कैंची की दर से खरीद को मंजूरी दे दी गई। मामले की शिकायत मिलने के बाद पंचायतीराज विभाग ने जांच के निर्देश जारी किए हैं।
प्रूनिंग कैंची के टेंडर संबंधी शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है। पंचायत की ओर से पहले किया गया टेंडर रद्द होने के बाद नई निविदाएं जारी की थीं, जबकि टेंडर पंचायत स्तर पर ही खोले गए। - हिमांशी, बीडीओ कल्पा
मामला संज्ञान में आया है। यदि जांच में महंगे दामों पर खरीद की पुष्टि होती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - अनिरुद्ध सिंह, पंचायती राज मंत्री