फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम जलेब के साथ मंडी महाशिवरात्रि महोत्सव का समापन

Thu, 18 Mar 2021 05:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
विज्ञापन
सादे अंदाज में निकली जलेब। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मंडी महाशिवरात्रि महोत्सव अंतिम जलेब के साथ वीरवार को संपन्न हो गया। 12 मार्च से शुरू हुए महोत्सव के अंतिम दिन धूमधाम से जलेब निकाली जानी थी लेकिन सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन के शोक स्वरूप इसे सादे अंदाज में निकाला गया। इस जलेब में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को बतौर मुख्य अतिथि पहुंचना था, लेकिन शोक की वजह से वह नहीं आए। राज्यपाल की जगह पर उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने सभी रस्में अदा कीं। 

विज्ञापन


परंपरा के अनुसार जातर के बाद दोपहर दो बजे जलेब शुरू हुई। राजदेवता माधो राय की पालकी के साथ एक दर्जन से भी अधिक देवरथ साथ चले। अंतिम जलेब को देखने के लिए सड़क के दोनों तरफ कम भीड़ देखने को मिली। उपायुक्त ने राजदेवता माधो राय और आराध्य देव बाबा भूतनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।

इसके बाद पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर जलेब चौहाटा, मोती बाजार, समेखतर, बालकरूपी, भूतनाथ बाजार होते हुए वापस चौहाटा से पड्डल ग्राउंड पहुंची, जहां महोत्सव का समापन किया गया। इससे पहले चौहाटा में जातर का आयोजन हुआ। देवी-देवताओं ने कतार में विराजमान होकर सैकड़ों श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। महोत्सव के समापन के बाद देवी-देवता अपने मूल स्थानों के लिए लौट गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें