फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करदाताओं के लिए डिपुओं में सस्ता आटा-चावल बहाल करने की तैयारी

Thu, 05 Nov 2020 10:46 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सरकार हिमाचल के करदाताओं के लिए डिपो में मिलने वाला सस्ता आटा-चावल बहाल करने की तैयारी में है। चावल और गेहूं केंद्र सरकार उपलब्ध कराती है। ऐसे के उपभोक्ताओं को दोनों खाद्य वस्तुएं एपीएल उपभोक्ताओं की तर्ज पर दी जाएंगी। हिमाचल सरकार की ओर से सब्सिडी पर दी जाने वाली 3 दालें, 2 लीटर तेल मार्केट रेट या इससे कुछ कम रेट पर उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन


खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने इसकी फाइल चला दी है। जानकारी के अनुसार प्रदेश में करीब 2.50 लाख करदाता हैं। सरकार ने कोरोना काल में करदाताओं के राशन पर रोक लगा दी थी। इसमें तर्क दिया गया था कि ये लोग मार्केट से राशन लेने सक्षम हैं। इस मुहिम के तहत मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों ने भी सस्ता राशन स्वेच्छा से छोड़ा था, वहीं अन्य टैक्स जमा करवाले उपभोक्ताओं को भी यह राशन छोड़ने को कहा था।

इसके बाद सरकार के निर्देशों व कैबिनेट में फैसला होने के बाद करदाताओं के राशन कार्ड ब्लॉक कर दिए थे। बता दें कि 3 दालों, चीनी और 2 लीटर तेल पर सरकार उपभोक्ताओं को 20 से 30 रुपये प्रति किलो सब्सिडी देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें