फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीएमसी की मेडिसिन ओपीडी एक माह के लिए बंद

Wed, 11 Nov 2020 12:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर सरकार ने कैबिनेट में आईजीएमसी में मेडिसन ओपीडी को बंद करने का फैसला लिया है। इस ओपीडी के साथ कोविड वार्ड बनेगा। इसमें 40 बिस्तर लगाए जाएंगे। ओपीडी एक महीने तक बंद रहेगी।

विज्ञापन


सरकार ने रिपन अस्पताल के लिए 25 और अतिरिक्त बिस्तर लगाने को मंजूरी दी है। अस्पताल में कोविड मरीजों के लिए बिस्तर नहीं मिल रहे है। इसके चलते यह फैसला लिया है।  सरकार ने कोविड पर अंकुश लगाने के लिए डीसी को डीओ नोट लिखा है। इस नोट पर कैबिनेट में विस्तृत चर्चा हुई है। इसमें डीसी को 8 मुख्य बिंदु पर काम करने को कहा है।

जिलों में कोरोना से हो रही लोगों की मौत का आडिट, जिन लोगों के रैपिड टेस्ट किए जा रहे हैं, उनका भी आर टीपीसीआर टेस्ट करने को कहा है। सरकार का मानना है कि रैपिड पर विश्वास नहीं किया जा सकता है। कोरोना को लेकर सरकार ने स्पेशल अभियान चलाने का फैसला लिया है। लोगों के घर घर जाकर सैंपल लिए जाएंगे। कोविड मरीजों को अस्पताल लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें