फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: स्कूलों में जुलाई से छुट्टियां देने का विचार, शिक्षा मंत्री अधिकारियों से मांगा प्रस्ताव

Fri, 20 Sep 2024 10:31 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 प्रदेश के स्कूलों में बरसात की छुट्टियों में बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। जून की जगह अब जुलाई से मानसून ब्रेक देने का विचार है।
विज्ञापन
स्कूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में बरसात की छुट्टियों में बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। जून की जगह अब जुलाई से मानसून ब्रेक देने का विचार है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने विभागीय अधिकारियों से इस बाबत प्रस्ताव मांगा है। अगले साल से व्यवस्था को बदला जाएगा।  अभी ग्रीष्मकालीन स्कूलों में 22 जून से मानसून की छुट्टियां होती हैं। बदलाव हुआ तो जुलाई के पहले सप्ताह में बरसात की छुट्टियों के लिए स्कूल बंद होंगे। इसके अलावा बीते कई वर्षों से ग्रीष्म और शीतकालीन सत्र के तहत चल रहे स्कूलों में भी बदलाव किया जाएगा।

विज्ञापन

 

गुरुवार को राज्य सचिवालय में बातचीत में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि इस वर्ष से ही मानसून ब्रेक में बदलाव करना प्रस्तावित था लेकिन इसमें कुछ देरी हो गई। पूर्व का शेड्यूल ही स्कूलों को जारी हो चुका था। ऐसे में अब अगले वर्ष से छुट्टियों में बदलाव करने को लेकर मंथन शुरू किया गया है।  अभी 22 जून से बरसात की छुट्टियां होती है, अब जुलाई के पहले सप्ताह से छुट्टियां से करने का विचार है। उन्होंने कहा कि कई विधानसभा क्षेत्रों के कुछ स्कूल ग्रीष्मकालीन और कुछ स्कूल शीतकालीन स्कूलों के तहत आते हैं। अब इसमें भी बदलाव किया जाएगा।

  
विज्ञापन

लाहौल-स्पीति जिला के स्कूल अभी ग्रीष्मकालीन स्कूलों के तहत हैं, इन्हें शीतकालीन के तहत किया जाएगा। इसके अलावा कई अन्य स्कूलों के सत्र में बदलाव किया जाएगा। शिक्षामंत्री ने बताया कि कम विद्यार्थियों की संख्या वाले करीब 100 हाई और वरिष्ठ माध्यमिक (सीसे) स्कूलों दर्जा कम किया जाएगा। शिक्षा विभाग से इस बाबत प्रस्ताव मांगा गया है। जिन हाई स्कूलों में 15 से कम विद्यार्थी होंगे, उन्हें मिडल स्कूलों में लाया जाएगा। 9वीं और दसवीं कक्षाओं को मिडल में शामिल किया जाएगा। जिन वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में 25 से कम विद्यार्थी होंगे, उन्हें हाई स्कूल में लाया जाएगा। यहां जमा एक और जमा दो कक्षा को हाई स्कूल में लाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें