फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ण जयंती समारोह : एचपीयू को मिला सवा चार करोड़ से निर्मित मल्टी फैकल्टी भवन का तोहफा

Wed, 22 Jul 2020 05:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश विश्वविद्यालय ने बुधवार को 51वां स्थापना दिवस और स्वर्ण जयंती समारोह मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने की। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज विशिष्ट अतिथि थे। मुख्यातिथि के रूप में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर किन्हीं कारणों से समारोह में शामिल नहीं हो पाए। विश्वविद्यालय के करीब सवा चार करोड़ से निर्मित मल्टी फैकल्टी बहुमंजिला भवन का लोकार्पण भी किया गया।

विज्ञापन


इसमें भूगोल, टूरिज्म स्टडीज और शारीरिक शिक्षा विभाग को शिफ्ट किया गया है। इस दौरान राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने विवि परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। राज्यपाल और शिक्षा मंत्री ने 50 वर्ष पूरे करने और 51 वां स्थापना दिवस मनाने पर बधाई दी। स्थापना दिवस पर पौधरोपण किया गया। कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया और विवि की उपलब्ध्यिां गिनाईं। 

सामाजिक दूरी का रखा गया ख्याल 
शनिवार को बालूगंज में कोरोना संक्रमण के चार मामले सामने आने के बाद विवि कैंपस में बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक है। विवि के स्वर्ण जयंती समारोह पर बुधवार को छोटा आयोजन करने का प्रयास किया गया। इस दौरान सामाजिक दूरी का भी पूरा ख्याल रखा गया। समारोह में करीब सौ कर्मचारियों और अधिकारियों को बुलाया गया था। हालांकि, पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखने को लेकर थोड़ा अफरातफरी का माहौल बना, लेकिन बाद में हालात सामान्य हो गए।
विज्ञापन


आयोजन स्थल मल्टी फैकल्टी भवन के टॉप फ्लोर पर बैठने के लिए आवश्यक दूरी, और फेस मास्क पहनना अनिवार्य था। हर फ्लोर पर सैनिटाइजर उपलब्ध करवाया गया था। स्थापना दिवस समारोह में विवि के आलाधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों और विभिन्न संस्थानों के निदेशकों को ही बुलाया था। ड्यूटी पर तैनात स्टाफ के लिए संक्रमण के बचाव को आवश्यक इंतजाम किए गए थे।

शिक्षा मंत्री ने पढ़ा मुख्यमंत्री का बधाई संदेश
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने मुख्यमंत्री के समारोह में न पहुंचने पर उनका बधाई संदेश पढ़ा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने विवि समुदाय को बधाई देते हुए कहा कि कोरोना से बने हालात सामान्य होने पर वह जरूर विश्वविद्यालय आएंगे और उनसे मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें