फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: साढ़े तीन साल में 7.59 करोड़ देसी-विदेशी सैलानियों ने निहारीं प्रदेश की खूबसूरत वादियां

Fri, 28 Aug 2026 05:30 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

विधानसभा में सरकार की ओर से प्रस्तुत आंकड़े बताते हैं कि हिमाचल देसी और विदेशी सैलानियों के लिए पसंदीदा पर्यटन स्थलों में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है।  साढ़े तीन वर्षों में प्रदेश में 7 करोड़ 59 लाख 5 हजार 479 पर्यटकों ने दस्तक दी, जिनमें 2 लाख 64 हजार 824 विदेशी पर्यटक शामिल हैं।
विज्ञापन
शिमला में सैलानी(फाइल)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की वादियों का आकर्षण लगातार बढ़ रहा है। साढ़े तीन वर्षों में प्रदेश में 7 करोड़ 59 लाख 5 हजार 479 पर्यटकों ने दस्तक दी, जिनमें 2 लाख 64 हजार 824 विदेशी पर्यटक शामिल हैं। विधानसभा में सरकार की ओर से प्रस्तुत आंकड़े बताते हैं कि हिमाचल देसी और विदेशी सैलानियों के लिए पसंदीदा पर्यटन स्थलों में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने  प्रश्नकाल के दौरान गगरेट के विधायक राकेश कालिया के सवाल के लिखित जवाब में बताया कि वर्ष 2023 से लेकर 1 अगस्त 2026 तक प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

विज्ञापन

2023 में 1 करोड़ 60 लाख 49 हजार 24, वर्ष 2024 में 1 करोड़ 81 लाख 24 हजार 694, जबकि वर्ष 2025 में रिकॉर्ड 3 करोड़ 11 लाख 47 हजार 155 पर्यटक हिमाचल पहुंचे। वहीं वर्ष 2026 में 1 अगस्त तक ही 1 करोड़ 6 लाख 28 हजार 706 पर्यटकों का आगमन दर्ज किया जा चुका है। विदेशी सैलानियों में यूनाइटेड किंगडम (यूके) के पर्यटकों की संख्या सबसे अधिक रही। इस अवधि में यूके से 49,029, अमेरिका से 26,207, ऑस्ट्रेलिया से 15,226, जर्मनी से 9,283, फ्रांस से 8,417, कनाडा से 7,323 और मलेशिया से 5,713 पर्यटक हिमाचल पहुंचे। इसके अलावा श्रीलंका से 5,578, इटली से 5,001, बांग्लादेश से 3,989, स्विट्जरलैंड से 3,398, सिंगापुर से 3,522 और जापान से 2,765 पर्यटकों ने प्रदेश का रुख किया। अन्य देशों से आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या 1 लाख 18 हजार 16 दर्ज की गई।
विज्ञापन

बिलासपुर के बछेरटू किले के जीर्णोद्धार की कोई योजना नहीं
बिलासपुर जिले में नौ ऐतिहासिक किले दर्ज हैं। हालांकि, इनमें प्रमुख ऐतिहासिक धरोहर बछरेटू किले को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की फिलहाल सरकार की कोई प्रस्तावित योजना नहीं है। सरकार ने विधानसभा में यह स्थिति स्पष्ट की है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने वीरवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान झंडूता के विधायक जीत राम कटवाल के सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि ऐसा कोई भी प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें