फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: हणोगी में तीन लोगों पर जानलेवा हमला, दो गंभीर रूप से घायल

Mon, 21 Nov 2022 01:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नगवाईं (मंडी)

सार

हरियाणा नंबर की गाड़ी में सवार कुछ युवकों ने एक कार का पीछा किया। इसके बाद लोहे की रॉड, डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हणोगी माता मंदिर के पास बाहरी राज्यों के लोगों ने तीन लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी है। शनिवार देर रात मंडी से मनाली की तरफ जा रहे वाहन एचआर 15ई 7452 में सवार कुछ युवकों ने एचपी 34डी2519 कार का पीछा किया। हणोगी माता मंदिर पार करते ही उन्होंने स्थानीय लोगों की कार को रोका और उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

विज्ञापन


उन्होंने लोहे की रॉड, डंडों और पत्थरों से कार में सवार ज्ञानचंद निवासी टकोली और जसवंत सिंह राणा उप प्रधान ग्राम पंचायत रेंश को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में आरोपी मनाली की तरफ भाग गए। घायलों ने तुरंत इसकी सूचना औट थाना को दी। इससे पहले की पुलिस कुछ कर पाती, पर्यटकों की गाड़ी नाका लगाने से पहले ही निकलकर मनाली की तरफ जा चुकी थी। सूचना मिलते ही औट पुलिस हरकत में आई।

पुलिस दल इनकी धरपकड़ के लिए निकला, मगर तब तक गाड़ी निकल चुकी थी। अभी तक आरोपियों का कोई पता नहीं चल पाया है। एसपी मंडी शालिनी ने बताया कि मामले की छानबीन कर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें