फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौल की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात, घाटी में लुढ़का पारा

Sun, 15 Nov 2020 12:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जनजातीय जिला लाहौल की ऊंची चोटियों पर रविवार सुबह से हल्का हिमपात शुरू हो गया है। रोहतांग दर्रा, घेपन पीक, मुलकिला, लेडी ऑफ केलांग, कुगती जोत में सुबह से हल्का हिमपात हो रहा है। बर्फबारी शुरू होते ही घाटी में एक बार फिर कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। लोग अपने घरों में ही दुबक गए हैं। वहीं कुल्लू जिले में भी सुबह से घने बादल छाए हुए हैं।

विज्ञापन


गौर रहे कि जिला प्रशासन ने दो दिन पहले बर्फबारी व बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। 17 नवंबर तक कुल्लू  व लाहौल में बर्फबारी व बारिश की आशंका जाहिर की गई है। लेकिन कुल्लू में बारिश नहीं हुई है। मौसम खराब होने से तापमान काफी लुढ़क गया है। लोग घाटी में ठंड से बचने के लिए तंदूर और हीटर का सहारा ले रहे हैं। पहाड़ों पर हल्के हिमपात से पारा लुढ़क गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें