राज्य सरकार ने हिमकेयर और आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी कोरोना रोगियों का कोविड के लिए समर्पित इंपैनल निजी अस्पतालों में नि:शुल्क उपचार का निर्णय लिया है। इसके तहत सूबे में चिह्नित कोविड डेडिकेटिड अस्पतालों में सामान्य बेड से लेकर वेंटिलेटर तक की सुविधा निशुल्क मिलेगी।
प्रदेश में आयुष्मान के तहत 4.16 लाख और हिमकेयर योजना के तहत 5.13 लाख परिवार पंजीकृत हैं। सीएम हिमाचल के पेज पर इसकी जानकारी प्रदेश सरकार ने साझा की है। निजी अस्पतालों में 1200 रुपये में होने वाली आरटीपीसीआर टेस्ट, 300 रुपये में होने वाले रैपिड एंटीजन टेस्ट (रैट) दोनों योजनाओं के तहत पात्र लोगों के निशुल्क होंगे।
इसके अतिरिक्त हाई डेंसिटी यूनिट जिसके निजी अस्पताल 3000 रुपये, रूटीन वार्ड जिसके 2000 रुपये प्रतिदिन, वेंटिलेटर के बिना आईसीयू जिसका 5000 रुपये प्रतिदिन, वेंटिलेटर के साथ आईसीयू जिसका 6500 प्रतिदिन के हिसाब से चार्ज करते हैं, यह सब सुविधा निशुल्क मिलेगी।