फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mushroom: डीएमआर में मशरूम से बने सभी उत्पाद पांच से 10 फीसदी होंगे महंगे

Mon, 01 May 2023 10:43 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

मशरूम हब सोलन में पांच वर्ष पहले करीब 8,000 टन उत्पादन होता था। अब यह घटकर 3,000 टन तक रह गया है। इसका मुख्य कारण कच्चा माल महंगा होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
शिटाके मशरूम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाजार में मशरूम के दामों में 50 फीसदी तक उछाल के बाद मशरूम निदेशालय सोलन ने भी इसके दाम 20 रुपये बढ़ा दिए हैं। पहले जहां बटन मशरूम 80 रुपये प्रतिकिलो मिलती थी, अब यह 100 रुपये कर दी गई है। इसके साथ ही मशरूम से बने उत्पाद अचार, बिस्किट, कैंडी समेत अन्य उत्पादों के दाम बढ़ाने की भी तैयारी की जा रही है। पांच से 10 फीसदी तक मशरूम से बने हर उत्पाद में बढ़ोतरी होगी। यह बढ़ोतरी कई वर्षों बाद की जा रही है।

विज्ञापन


करीब पांच साल पहले मशरूम निदेशालय ने मशरूम और इससे बने उत्पादों के दामों में बढ़ोतरी की थी। बताया जा रहा है कि मशरूम तैयार करने पर भी महंगाई की मार पड़ी है। दिन-प्रतिदिन मशरूम तैयार करने के लिए प्रयोग होने वाला गेहूं का भूसा महंगा हो रहा है। इससे सोलन समेत अन्य चार जिलों में मशरूम उत्पादन 60 फीसदी तक गिर गया है। मशरूम हब सोलन में पांच वर्ष पहले करीब 8,000 टन उत्पादन होता था। अब यह घटकर 3,000 टन तक रह गया है। इसका मुख्य कारण कच्चा माल महंगा होना बताया जा रहा है।

अब यह रहेंगे दाम
उत्पाद दाम प्रति किलो
बटन मशरूम 100
ढींगरी 100
पराली मशरूम 100
दूधिया मशरूम 100
शिटाके मशरूम 200
हिरोशियम मशरूम 180
फलैमुलीना मशरूम 180
मशरूम बिस्कुट 240
सूखी मशरूम ढींगरी 250
सूखी शिटाके 1700
ढींगरी पाउडर 1000
स्पान बीज 80

दिन-प्रतिदिन महंगा हो रहा कच्चा माल
डीएमआर में मशरूम को अनुसंधान के लिए तैयार किया जाता है। इस बीच तैयार मशरूम की बिक्री भी की जाती है। मशरूम को तैयार करने के लिए प्रयोग होने वाला कच्चा माल महंगा हो गया है। गेहूं का भूसा दिन-प्रतिदिन महंगा होता जा रहा है। निदेशालय में पिछले कई साल से मशरूम 80 रुपये प्रति किलो ही बेचा जा रहा है। अब मशरूम के दामों में 20 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब मशरूम से तैयार उत्पादों के दाम भी बढ़ेंगे। -डॉ. वीपी शर्मा, निदेशक, खुंब अनुसंधान निदेशालय, सोलन।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें