प्रदेश की 2800 पंचायतों की अंतिम मतदाता सूचियां 5 नवंबर के बाद छपेंगी। पुनर्गठन से प्रभावित न होने वाली पंचायतों की सूची पहले चरण में छपाने का फैसला लिया गया है। इन पंचायतों की मतदाता सूचियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। आयोग के अधिकारियों के मुताबिक पहले चरण में 2800 पंचायतों की मतदाता सूचियां चरणबद्ध तरीके से छापने को कह दिया गया है। इसके साथ ही आयोग ने कहा है कि इन मतदाता सूचियों को प्रकाशित करने के बाद संबंधित जिलों को सीधे भेज दें। इसके बाद जिलों से संबंधित ब्लॉकों और पंचायतों तक इन सूचियों को पहुंचाया जाएगा।