फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को बांट दिया एक्सपायरी डेट का न्यूट्रीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

Sat, 22 May 2021 10:40 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, तीसा(चंबा)

सार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बच्चों को एक्सपायरी डेट का न्यूट्रीशियन बांटने का मामला सामने आया है। महिला एवं बाल विकास विभाग को इसकी शिकायत की गई है। विभाग ने शिकायत मिलते ही जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एक्सपायरी डेट का न्यूट्रीशियन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच बच्चों के लिए एक्सपायरी डेट न्यूट्रीशियन बांटने का मामला प्रकाश में आया है। मामले की सूचना मिलते विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों ही यह राशन बांटा गया और अभिभावकों ने जब राशन में अंकित तिथि देखी तो वे हैरान रह गए। 

विज्ञापन


न्यूट्रीशियन के पैकेट पर तिथि नौ जुलाई 2020 की है। इस तिथि से आगामी छह माह तक इसका प्रयोग किया जा सकता है। इसके बाद इसे एक्सापयरी डेट घोषित कर दिया जाता है, लेकिन विभाग की ओर से इस राशन को वितरित कर दिया। गनीमत यह रही कि लोगों ने इस पैकेट की तिथि को देख लिया। 

नौनिहालों के लिए सरकार की ओर से न्यूट्रीशियन का प्रावधान किया गया है। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इधर, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल कृष्ण शर्मा का कहना है कि मामले की शिकायत मिली है। मौके पर जाकर जांच की जाएगी। लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें