फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टंकी में रह रहे जियालाल के घर में 15 साल बाद जला बल्ब

Fri, 12 Mar 2021 12:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, आनी (कुल्लू)

सार

  • औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बिजली बोर्ड ने महाशिवरात्रि पर्व पर लगाया बिजली मीटर
  • भावुक हो गया परिवार, जिला प्रशासन और बिजली बोर्ड के अधिकारियों का जताया आभार
विज्ञापन
जियालाल के परिवार ने 15 साल बाद घर में जग बिजली का बल्ब जलता देखा तो खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छह फीट चौड़ी और आठ फीट लंबी पानी की टूटी हुई टंकी में रह रहे जियालाल के परिवार के लिए महाशिवरात्रि का पर्व रोशनी लेकर आया है। आनी खंड की कुठेड़ पंचायत के राईं रेड गांव निवासी जियालाल के घर बिजली का मीटर लग गया है। तमाम औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बिजली बोर्ड ने मीटर लगाया। जियालाल के परिवार ने 15 साल बाद घर में जग बिजली का बल्ब जलता देखा तो खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। 

विज्ञापन


अंधेरे में जीवन बसर करने वाले जियालाल और उसके परिवार ने जब अपने आशियाने में बिजली देखी तो पूरा परिवार भावुक हो गया। परिवार ने प्रशासन और बिजली बोर्ड के कर्मचारियों का आभार जताया है। जियालाल ने स्थानीय वार्ड सदस्य सुरेश कुमार सहित उनकी मदद के लिए आगे आए सभी लोगों का धन्यवाद किया है।

जियालाल के घर को बनाने का बीड़ा अब स्थानीय कुठेड़ पंचायत के उपप्रधान रूपसिंह और वार्ड सदस्य सुरेश ने उठाया है। उनका कहना है कि कुछ सरकारी मदद और जन सहयोग से वे जियालाल को बहुत जल्द आशियाना बनाकर देंगे। उन्होंने कहा कि अप्रैल में होने जा रही विशेष ग्रामसभा में जियालाल के परिवार को बीपीएल सूची में भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद जियालाल को विभिन्न तरह की सरकारी योजनाओं का भी लाभ मिल सकेगा। उल्लेखनीय है कि गरीब जियालाल का मामला अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद प्रशासन ने जियालाल की हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें