फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो चालक ने शराब पीकर किया आत्मदाह का प्रयास, जांच में निकला ड्रामा

Wed, 29 Jul 2020 01:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मंडी शहर के स्कूल बाजार में एक ऑटो चालक के शराब के नशे में धुत होकर आत्मदाह करने की कोशिश को पुलिस जांच में पूरी तरह ड्रामा पाया गया है। अभी ऑटो चालक पुलिस हिरासत में है और आज इसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। ऑटो चालक के ड्रामे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बीते दिन मंडी शहर का एक ऑटो चालक शराब के नशे में धुत होकर स्कूल बाजार में सड़क किनारे अपना ऑटो खड़ा कर देता है और उसके बाद हंगामा करना शुरू कर देता है।

विज्ञापन


ऑटो की तेल की टंकी खोलकर खुद पर तेल छिड़क कर आत्मदाह करने की कोशिश करता है। इस दौरान ऑटो चालक यह कहता हुआ सुनाई देता है कि लॉकडाउन के कारण उसका काम धंधा बंद था और अब मकान मालिक उसे कमरा खाली करने की धमकियां दे रहा है और जबरन मकान खाली करवा रहा है। इसी कारण वह आत्मदाह करने जा रहा है।

मौके पर मौजूद कुछ लोग इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लेते हैं। वहीं मौके पर तैनात पुलिस कर्मी इस हंगामे को रोकने की कोशिश करता है और पुलिस चौकी को इसकी सूचना देता है। कुछ देर बार पुलिस मौके पर आती है और उसे पुलिस चौकी ले जाती है जिसके बाद यह ड्रामा शांत होता है।
विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद ठाकुर ने बताया कि शराबी ऑटो चालक को पुलिस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है और आज उसे अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। वहां से जो आगामी आदेश मिलेंगे उसी के तहत कार्रवाई अम्ल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि ऑटो चालक मूलत: यूपी का रहने वाला है और अपने अन्य भाइयों और परिवार के साथ मंडी में काफी लंबे समय से रह रहा है।

परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया है कि उक्त व्यक्ति आए दिन शराब पीकर इस तरह के ड्रामे करता रहता है। पुलिस में इसकी यह हरकत पहली बार आई है। उन्होंने बताया कि जबरन किराया वसूलने वाली कोई बात जांच में सामने नहीं आई है। प्रारंभिक जांच में यह सब ड्रामा नजर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें