फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहरी खाई में गिरी कार, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत

Sun, 28 Feb 2021 05:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
विज्ञापन
हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के चंडीगढ़-मनाली वाया कमांद-बजौरा मार्ग पर मरोगी के पास एक कार के 800 मीटर गहरी खाई में गिरने से पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।  हादसा रविवार सुबह करीब 6:30 बजे हुआ। मरने वाले सभी दिल्ली के रहने वाले थे और कुल्लू जा रहे थे। 

विज्ञापन


मृतकों की पहचान रमेश चंद (49) पुत्र राम चंद्र, योगेश (22) पुत्र रमेश चंद निवासी केएच 584 नजदीक बड़ी मस्जिद छत्तरपुर साउथ दिल्ली और हरवीन संधू  (34) पुत्र बख्शी राम निवासी जैन कालोनी पार्ट उत्तम नगर वेस्ट दिल्ली के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि रमेश चंद ने कुल्लू में आईएसबीटी (बस अड्डा) निर्माण का ठेका लिया हुआ था। अपने बेटे योगेश और चालक हरवीन के साथ रमेश चंद शनिवार शाम को दिल्ली से कुल्लू के लिए रवाना हुए थे।  

उधर, सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद शवों को खाई से बाहर निकाला। जोनल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने बताया कि कार (डीएल 10 सीएल 0878) कमांद से करीब चौदह किलोमीटर आगे मरोगी नामक स्थान के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी है। कार को चालक हरवीन चला रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें