फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार-पैन वेरिफिकेशन के नाम पर ठगी कर रहे साइबर अपराधी

Mon, 04 Jan 2021 11:10 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
साइबर अपराध
विज्ञापन

साइबर अपराध के जरिये लोगों को ठगने के लिए साइबर अपराधियों ने नया तरीका ढूंढा है। एसएमएस भेजकर ठग बैंक खाते में बड़ी रकम डालने की जानकारी भेजते हैं। इसके साथ ही वह एक लिंक भी भेजते हैं जिससे आधार या पैन कार्ड का वेरिफिकेशन करने का झांसा दिया जाता है। जैसे ही कोई व्यक्ति उस लिंक पर क्लिक करता है उसके बैंक खाते की जानकारी हासिल कर अपराधी साइबर ठगी को अंजाम दे देते हैं।

विज्ञापन


हिमाचल में हाल ही में कई ऐसे मामले सामने आए हैं। जिनमें आधार पैन वेरिफिकेशन के नाम पर लिंक भेजकर ठगी की कोशिश की गई है। इन मामलों के सामने आने के बाद स्टेट साइबर क्राइम पुलिस ने लोगों के  लिए एडवाइजरी जारी की है। एडिशनल एसपी साइबर क्राइम नरवीर राठौर ने कहा कि लोगों को किसी भी अंजान नंबर से आए किसी भी लिंक या मेसेज पर भरोसा नहीं करना चाहिए, न ही उन्हें किसी भी अंजान लिंक को क्लिक करना चाहिए।

लिंक पर क्लिक करते ही उनका फोन भी हैक हो सकता है और जानकारी साइबर अपराधी तक पहुंच सकती है। इसके अलावा किसी भी अंजान व्यक्ति से ऑनलाइन माध्यम से कभी भी संपर्क कर निजी जानकारी साझा न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें