फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई: 300 से 500 रुपये किलो तक पहुंचा जीरा, धनिया भी हो गया 200 से पार

Mon, 17 Apr 2023 11:27 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

सूखे धनिये के दामों में भी उछाल आया है। दो हफ्ते पहले धनिया 160 रुपये किलो था। अब इसकी कीमत 250 रुपये तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
जीरा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महंगे रसोई गैस सिलिंडर और खाद्य पदार्थों के बाद अब महंगे मसालों ने महंगाई का झटका दिया है। शिमला के बाजारों में मसालों की कीमतों में दो हफ्ते के मुकाबले काफी बढ़ोतरी देखी जा गई है। दो हफ्ते पहले जीरा 250 से 300 रुपये किलो था। अब इसकी कीमत होल सेल में 460 और रिटेल में 500 रुपये किलो तक है।

विज्ञापन


मीठी सौंफ, मेथी और अजवाइन सहित अन्य मसालों की कीमत में वृद्धि होने से लोगों जेब पर बोझ बढ़ गया है। लाल मिर्च साबुत और पाउडर 200 रुपये किलो से बढ़कर 400 रुपये तक पहुंच गया है। सूखे धनिये के दामों में भी उछाल आया है। दो हफ्ते पहले धनिया 160 रुपये किलो था। अब इसकी कीमत 250 रुपये तक पहुंच गई है।

80 रुपये किलो में बिकने वाली न्यूट्री 200 रुपये किलो में बिक रही है। हालांकि, चाय पत्ती के दामों में कुछ कमी आई है। दुकानदारों का कहना है कि मसालों में मिलावट के मामले भी ज्यादा बढ़ गए हैं। गंज बाजार के मसाला विक्रेता हनी सिंह ने बताया कि थोक में ही कीमतें बढ़ गई हैं। इससे उन्हें भी अधिक कीमत पर सामान बेचना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मसालों की कीमतों में तेजी आई है। महंगे होते मसालों की वजह से इनकी डिमांड भी कम हुई है। अजवाइन अब 250 रुपये किलो तक पहुंच गई है। - दीपक श्रीधर, अध्यक्ष अनाज मंडी एसोसिएशन
 
  दो हफ्ते पहले दाम अब
मीठी सौंफ 150-200  350-400
सूखा धनिया 140-160 200-250
जीरा 200-300  460-500
मेथी  60-80 80-100
अजवाइन  150-200 200-250
लाल मिर्च 150-200 350-400

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें