फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव महिला का ऑपरेशन से करवाया सुरक्षित प्रसव

Sun, 02 May 2021 12:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में कोरोना संक्रमित महिला का ऑपरेशन से सुरक्षित प्रसव करवाया गया है। टीम ने पीपीई किट पहनकर महिला का ऑपरेशन किया। ऑपरेशन डेढ़ घंटे तक चला। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। दोनों को कोविड वार्ड में रखा गया है। ऑपरेशन के 24 घंटे बाद बच्चे का सैंपल लेकर कोरोना संक्रमण की जांच की जाएगी। महिला का ऑपरेशन कोविड ऑपरेशन थियेटर में किया गया।

विज्ञापन


इसे विशेष तौर पर कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए बनाया गया है। ऑपरेशन थियेटर को सैनिटाइज भी किया गया। प्रसव पीड़ा होने पर 25 साल की गर्भवती को शुक्रवार देर रात बरंगाल से चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया। शनिवार सुबह महिला रोग विशेषज्ञ ने गर्भवती की जांच के बाद ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। पहले महिला का कोविड टेस्ट किया गया। इसमें वह संक्रमित पाई गई। 

पीपीई किट पहनकर गायनी विशेषज्ञ विवेक, एनेस्थीसिया परवेज तनेजा, सीनियर ओटीए कमलकांत शर्मा, रमेश कुमार, ओटीए सुनीत सिंह, श्रुति, स्टाफ नर्स प्रतिभा, स्मृति और वार्ड अटेंडेंट विनोद कुमार ने डेढ़ घंटे में महिला का ऑपरेशन किया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोहन सिंह ने बताया कि चंबा मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव करवाया गया है। कोविड ऑपरेशन थियेटर डेढ़ घंटे तक ऑपरेशन चला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें