फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन: हिमाचल में चार लाख किशोरों को लगेगा टीका

Sun, 26 Dec 2021 05:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

15 से 18 साल तक आयु वर्ग के करीब 4 लाख किशोरों को कोरोना का टीका लगेगा। स्वास्थ्य विभाग के पास दो लाख डोज हैं। सोमवार को केंद्र सरकार से अतिरिक्त डोज की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में 15 से 18 साल उम्र तक के 4 लाख किशोरों को 3 जनवरी से कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के नाम संबोधन के बाद प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश जारी कर दिए हैं। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार हिमाचल की 53 लाख आबादी को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं।

विज्ञापन


अब 15 से 18 साल तक आयु वर्ग के करीब 4 लाख किशोरों को कोरोना का टीका लगेगा। स्वास्थ्य विभाग के पास दो लाख डोज हैं। सोमवार को केंद्र सरकार से अतिरिक्त डोज की मांग की जाएगी। दो जनवरी को स्वास्थ्य विभाग की टीमें हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंच जाएंगी। इसके अलावा मेडिकल कॉलेजों, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी यह डोज लगेंगी।

प्रदेश में 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को 10 जनवरी से बूस्टर डोज लगाई जानी है। इसको लेकर भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो 15 दिन के भीतर 15 से 18 साल तक के युवाओं को वैक्सीन लगाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें