फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: प्रशासन ने एक नहीं सुनी, मुख्यमंत्री ने लगा दी क्लास, वीडियो हुआ वायरल

Fri, 03 Feb 2023 01:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने उपायुक्त से पूछा कि यह लड़की आपके पास भी आई थी कि नहीं। इस पर उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि वह एक-दो बार उनसे आकर मिली है।
विज्ञापन
उपायुक्त से फोन पर बातचीत करते सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुल्लू जिला बाल संरक्षण अधिकारी के कार्यालय में बतौर आउटसोर्स पर तैनात एक लड़की नीलम नेगी अपनी फरियाद लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के पास पहुंची। सीएम ने लड़की की समस्या को गंभीरतापूर्वक सुना। लड़की के पास रहने के लिए घर नहीं है। वह बाल विकास विभाग के साथ लगते सरकारी आवास के एक कमरे में रह रही है।

विज्ञापन




उसने जिला प्रशासन से भी मदद की गुहार लगाई थी। सारी बात सुनने के बाद उसी समय सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उपायुक्त कुल्लू को फोन लगाकर शिमला तलब किया और इसकी पूरी रिपोर्ट मांगी। सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उपायुक्त से पूछा कि यह लड़की आपके पास भी आई थी कि नहीं। इस पर उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि वह एक-दो बार उनसे आकर मिली है।

सीएम ने कहा कि इसे तुरंत पट्टे पर जमीन उपलब्ध करवाई जाए। मकान और कमरे के लिए पैसा भी देना है। बाकी बातें यहां आकर मुझसे करनी है।  सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में मुख्यमंत्री कुल्लू से आई इस फरियादी लड़की की बात सुनने के बाद उपायुक्त से फोन पर बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें