फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से महंगा चंडीगढ़ का हवाई सफर, चुकाने पड़ रहे 8800 रुपये

Sat, 26 Jun 2021 10:22 AM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन चौधरी, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला

सार

दिल्ली के लिए गगल एयरपोर्ट से तीन फ्लाइटें उड़ान भर रही हैं, जबकि चंडीगढ़ के लिए एक ही फ्लाइट उड़ान भरती है। ऐसे में राजधानी दिल्ली पहुंचने के लिए यात्रियों को पौने दो घंटे के सफर के लिए 6000 से 8000 रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
एयर इंडिया (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांगड़ा से चंडीगढ़ के लिए हवाई सफर दिल्ली से भी महंगा हो गया है। एक घंटे के सफर के लिए यात्रियों को राजधानी दिल्ली की अपेक्षा 2000 से 3000 रुपये अधिक चुकाने पड़ रहे हैं। इंटर स्टेट बसें न चलने से गगल से चंडीगढ़ का हवाई सफर तीन गुना तक बढ़ गया है। गगल से चंडीगढ़ के लिए एक घंटे के सफर के लिए यात्रियों को 8700 से ज्यादा रुपये देने पड़ रहे हैं। पहली जुलाई से इंटर स्टेट बसें चलने के बाद यह किराया 2200 रुपये तक सिमट गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मौजूदा समय में दिल्ली के लिए गगल एयरपोर्ट से तीन फ्लाइटें उड़ान भर रही हैं, जबकि चंडीगढ़ के लिए एक ही फ्लाइट उड़ान भरती है। ऐसे में राजधानी दिल्ली पहुंचने के लिए यात्रियों को पौने दो घंटे के सफर के लिए 6000 से 8000 रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं, जबकि एक घंटे के लिए सफर के लिए ही 8700 रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं।

एयर इंडिया की अधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 जून तक गगल से चंडीगढ़ तक के सफर के यात्रियों को 8784 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं, जबकि 29 जून के बाद यह यह किराया सिमट कर 2236 रुपये तक सिमट गया है। इसके अलावा इसी दौरान राजधानी दिल्ली के लिए यह सफर मात्र 6000 से 8000 रुपये के बीच हो रहा है। 
विज्ञापन


पहली जुलाई से सस्ता होगा सफर
पहली जुलाई से प्रदेश में इंटर स्टेट बसें चलने का असर हवाई सफर पर भी पड़ेगा। इसके चलते चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को मौजूदा समय में जहां 8800 रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं, वहीं पहली जुलाई के बाद यात्रियों यह सफर एयर इंडिया विमानन कंपनी 2200 रुपये से शुरू करे देगी। इस दौरान राजधानी दिल्ली के लिए भी हवाई किराए में कमी दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें