फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा हादसा: बच्चों के लिए चॉकलेट लाने का वादा कर अस्पताल निकला था बुजुर्ग दंपती

Thu, 11 Mar 2021 02:57 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, तीसा (चंबा)
विज्ञापन
चंबा बस हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बच्चों के लिए चॉकलेट लाने का वायदा कर घर से निकले बुजुर्ग दंपती को क्या पता था कि यह उनकी जिंदगी का आखिरी सफर होगा। दोनों सिविल अस्पताल तीसा जा रहे थे। कॉलोनी मोड़ के पास हुई निजी बस दुर्घटना में जीवन के 35 बसंत साथ बिताने वाले पति-पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटनास्थल पर ही पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों के हवाले कर दिए गए।

विज्ञापन


बुजुर्ग दंपती की निजी बस हादसे में मौत की खबर सुनकर उनके गांव चुहाड़ में मातम छा गया। घर में पहुंचे शव देखकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। ग्रामीण यही कहते सुने गए कि जिंदगी का सफर तय करने के बाद आज दोनों एक-दूसरे के साथ ही दुनिया को अलविदा कह गए।

हरतवास पंचायत के चुहाड़ निवासी उमेदा राम (58) और उसकी पत्नी भागदेई (52) बुधवार को दवाई लेने के लिए निजी बस से सिविल अस्पताल तीसा जा रहे थे। घर से निकलते समय पोता-पोती ने चाकलेट लाने की बात कही थी। दादा-दादी ने बच्चों से वापस आती बार चॉकलेट लाने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें