बीएसएनएल अब घर-द्वार निशुल्क मोबाइल सिम उपलब्ध करवाएगा। कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए बीएसएनएल परिमंडल हमीरपुर ने यह निर्णय लिया है। निशुल्क सिम प्राप्त करने के लिए उपभोक्ता को बीएसएनएल के हेल्पलाइन नंबर 94180-12345 पर एसएमएस या व्हाट्सएप पर सिम-स्पेस-मोबाइल नंबर-स्पेस और जिले का नाम या सिम-स्पेस-मोबाइल नंबर-स्पेस-पिनकोड नंबर टाइप कर संदेश भेजना होगा।